सुचना पत्र
श्री-श्री 108 श्री कृष्ण पूजा समिति पाली मोहन चौक के द्वारा,
सभी छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है, कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, परन्तु इस वर्ष से नए पैटर्न के आधार पर प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।
जो निम्नलिखित है...
(1)परीक्षा स्थल:- कृष्ण मंदिर पाली मोहन चौक, दिनांक:- 02/09/2018, समय:- 11AM
(2)परीक्षार्थी समय से 30 मिनट पहले परीक्षा स्थल पर पहुँचे।
(3)परीक्षा परिसर में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाना वर्जित है।
(4)परीक्षा 25 प्रश्न तथा कुल 50 अंको के होंगे, प्रत्येक प्रश्न 2 अंको का होगा और ऋणात्मक अंक मान्य नही होगा।
(5)परीक्षा का आयोजन इस प्रकार किया गया है...
    प्रथम पेपर:- 10वीं, 11वीं और 12वीं
    द्वितीय पेपर:- 7वीं, 8वीं और 9वीं
    तृतीय पेपर:-4थीं, 5वीं और 6ठी
(6)दो या दो से अधिक परीक्षार्थी को किसी पेपर में सामान अंक आने पर उन परीक्षार्थियों के लिए एक विशेष प्रकार का मौखिक जाँच परीक्षा का आयोजन किया जायेगा और इस परीक्षा के अनुसार परीक्षार्थी को विभिन्न श्रेणी में रखकर सम्मानित किया जायेगा।
अतः आप सभी छात्र-छात्राएँ परीक्षा में भाग लेकर अपने दम-खम का परिचय दे।।
नोट:- परीक्षा से सम्बंधित आप संपूर्ण जानकारी हमारे फेसबुक पेज https://m.facebook.com/krishnapujapali.chowk?tsid=0.3668868362359685&source=result पर देख सकते है।।

Comments

Post a Comment